पुलिस की अभिरक्षा में बंदी की तबियत बिगड़ी

सतना: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिला जेल से हत्या के आरोपी यकीन (32) को उत्तर प्रदेश पुलिस, रीवा न्यायालय में पेशी के लिए लेकर गई थी। वापस आते वक्त शाम को रास्ते में ढाबे पर खाना खाने के बाद यकीन की अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।प्राप्त जानकारी के अनुसार यकीन के मुंह से झाग आने लगा और वह बेहोश हो गया। आनन-फानन में बंदी को सतना जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका इलाज जारी है।

उत्तर प्रदेश पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। जिला अस्पताल के मेडिसिन विशेषज्ञ डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि यूपी पुलिस मरीज को अर्ध बेहोशी की हालत में सतना जिला अस्पताल लेकर आई थी। डॉक्टर सिंह के अनुसार अभी भी मरीज अर्ध बेहोशी की हालत में है। उसे पूरी तरह होश नहीं आया है। हालांकि उसका बीपी और पल्स सामान्य है। मरीज की वास्तविक स्थिति उसके होश में आने के बाद ही पता चलेगी।

Next Post

सड़क पर काल बनकर लटक रहे बिजली के तार, 2 दिन के बाद भी जिम्मेदारों की नींद नहीं खुली

Thu Aug 7 , 2025
जबलपुर: सड़क पर झूलती हुई मौत. सावधान यहां से मत निकलना क्योंकि यहां कभी भी आप मौत के मुंह में जा सकते हैंं। जी हां.. ये नजारा घमापुर, ब्यौहारबाग इलाके में स्थित जंजीरा पुल के पास का है जहां चालू बिजली के तारों का झुंड काल बनकर सड़क पर लटक […]

You May Like