गुना। भार्गव कॉलोनी में सफाई व्यवस्था को लेकर CM हेल्पलाइन पर शिकायत करने वाले विशाल भार्गव ने नगर पालिका कर्मचारियों पर धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि शिकायत वापस नहीं लेने पर घर के सामने डंपर भर कचरा और मरे हुए जानवर फिंकवाने की धमकी दी गई। परिवार ने घटना CCTV में कैद होने की बात कही है, हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पीड़ित ने SP से कार्रवाई की मांग की है।
