चाकूबाजों ने पांच का बहाया लहू

जबलपुर: शहर में चाकूबाजों ने पांच लोगों का लहू बहाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह वारदातें रांझी, लार्डगंज व बेलबाग थाना क्षेत्र में हुई है।रांझी पुलिस ने बताया कि अमन यादव 26 वर्ष निवासी गोकलपुर रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि‌ सम्प्रेक्षण गृह के सामने कुछ लड़के आपस में वाद विवाद कर रहे थे, वह एवं नीरज यादव, महेश यादव, राज रैकवार, रिंकू यादव एवं अन्य ने विवाद कर रहे लड़कों को समझाया तो अमन प्रजापति निवासी घमापुर का 2 साथियों के साथ हमारे साथ भी विवाद करने लगे, अमन प्रजापति के 3 अन्य साथी भी आ गये। 17 वर्षिय लड़के ने उसे जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर पेट में चोट पहॅुचा दी।

नीरज यादव उसे बचाने आया तो 17 वर्षिय लड़के ने चाकू से हमलाकर नीरज यादव के पेट में चोट पहुॅचा दी। इसी प्रकार लार्डगंज थाने में योगेश अहिरवार 34 वर्ष निवासी सर्वोदय नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात्रि लगभग 10-45 बजे यहूदी कब्रिस्तान गेट के सामने स्कूटी में 2 लड़के उसे कट मारते हुये गाड़ी सहित गिर गये तो उसने कहा कि अच्छे से गाड़ी चलाते नहीं बनती है तो मत चलाओ, इसी बात पर स्कूटी चलाने वाले ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर चोट पहुॅचा दी।

इसी तरह बेलबाग थाना में मोह. अनस अंसारी 15 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि फरहान अंसारी के साथ अपने घर से छोटी ओमती जा रहा था। ब्यौहारबाग में सुजात, गोलू एवं सूफी मिले जो उससे शराब पीने के लिये 2 हजार रूपये मांगने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो सुजात ने चाकू से हमलाकर चोट पहॅुचा दी गोलू एवं सूफी ने हाथ मुक्कों से मारपीट की‌। फरहान बीच बचाव करने लगा तो सुजात ने चाकू से हमलाकर फरहान को को भी चोट पहॅुचा दी।

Next Post

दुष्कर्म की कोशिश को छेड़छाड़ में बदलने का आरोप

Wed Jan 28 , 2026
जबलपुर: बालिका से दुष्कर्म का प्रयास हुआ लेकिन पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपित को बचाया गया है। इन आरोपों के साथ मामले की शिकायत मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की गई है। मामले को गंभीर से लेते हुए एसपी ने जांच के […]

You May Like

Play sound