जबलपुर: बालिका से दुष्कर्म का प्रयास हुआ लेकिन पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपित को बचाया गया है। इन आरोपों के साथ मामले की शिकायत मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की गई है। मामले को गंभीर से लेते हुए एसपी ने जांच के आदेश दे दिए है मामले की जांच सीएसपी को सौंपी गई है।ईएसओ इंडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण सिंह, राष्ट्रीय महासचिव पवन देवक ने बताया कि बरगी अंतर्गत ग्राम बिजौरा निवासी 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ 17 जनवरी 2026 को कोचिंग संचालक महेश वर्मा द्वारा दुराचार का प्रयास किया गया था लेकिन पुलिस ने मामले को कमजोर धाराओं में दर्ज किया।
जबकि मामला दुष्कर्म की कोशिश का था। पीडि़ता के साथ मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की गई। मामले में आरोपित से पांच लाख रूपए लेने का भी गंभीर आरोप पुलिस पर लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच सीएसपी बरगी को सौंप दी है। सीएसपी अंजुल अयंक मिश्रा का कहना है कि पीडि़ता की शिकायत पर पूर्व में आरेापी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। पीडि़ता के पुन: बयान दर्ज होगे। अगर ऐसे कोई तथ्य सामने आते है तो बयान अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।
