इमरान खान के बाद वसीम अकरम की गिरफ्तारी का खतरा, जानें क्या है पूरा मामला?

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी पर ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के प्रचार का आरोप, लाहौर में शिकायत दर्ज।

लाहौर, 20 अगस्त (वार्ता): पाकिस्तान के महान क्रिकेटर और पूर्व कप्तान वसीम अकरम मुश्किल में फंस गए हैं। उन पर एक ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी ऐप (Baji) को बढ़ावा देने का आरोप लगा है। इस मामले में लाहौर की राष्ट्रीय साइबर अपराध जांच एजेंसी (NCCIA) में उनके खिलाफ एक शिकायत दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता, मुहम्मद फैज, ने इलेक्ट्रॉनिक अपराध अधिनियम 2016 के तहत अकरम के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहे पोस्टर और वीडियो क्लिप में वसीम अकरम इस ऐप का प्रचार करते दिख रहे हैं। पाकिस्तान में जुआ और सट्टेबाजी अवैध है, इसलिए इस तरह का प्रचार कानून का उल्लंघन माना जाता है। एनसीसीआईए के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि उन्हें शिकायत मिली है और अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला होगा, पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने की पुष्टि

Wed Aug 20 , 2025
दुबई में 14 सितंबर को खेला जाएगा हाई-वोल्टेज मैच, राजनीतिक तनाव के बावजूद बीसीसीआई ने दी हरी झंडी। दुबई, 20 अगस्त (वार्ता): एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल जारी हो […]

You May Like