विधायक बरैया के बयान से कांग्रेस हाईकमान नाराज, प्रदेश संगठन से स्पष्टीकरण मांगा जा सकता है

ग्वालियर। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस हाईकमान दतिया जिले के अपने विधायक फूलसिंह बताया के विवादित बयान को लेकर नाराज है और प्रदेश संगठन से स्पष्टीकरण मांगा जा सकता है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जब कांग्रेस खुद को संविधान, न्याय और लोकतंत्र का संरक्षक बताने की कोशिश कर रही है, तब एक विधायक द्वारा इस तरह की धमकीपूर्ण भाषा का प्रयोग पार्टी की साख को नुकसान पहुंचा सकता है. इससे पार्टी की नैतिक उच्चता की छवि को गहरा धक्का लग सकता है, खासकर ऐसे समय में जब वह न्याय यात्रा के ज़रिए विपक्ष को घेरने का प्रयास कर रही है. गौरतलब है कि विधायक फूलसिंह ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर अफसरों की चमड़ी काटकर भूसा भर देंगे।

Next Post

जाम सांवली में गुरुपूर्णिमा उत्सव की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा

Wed Jul 9 , 2025
सौंसर। चमत्कारी श्री हनुमान मंदिर संस्थान (हनुमान लोक), जाम सांवली में गुरुपूर्णिमा उत्सव की तैयारिया पूरी हो चूकी है. गुरुपूर्णिमा पर्व जामसांवली धाम के लिए अत्यंत विशेष महत्व रखता है, क्योंकि क्षेत्रवासी यहां विराजमान हनुमानजी को अपना गुरु मानकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. गुरूपूर्णिमा पर 1 लाख भक्त दर्शनार्थ […]

You May Like