सीरिया में विस्फोट, मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हुई

दमिश्क, 03 जुलाई (वार्ता) सीरिया के मध्य दमिश्क में स्थित एक कैफे में हुए विस्फोट से मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गयी है, जबकि 20 अन्य घायल हुए हैं। आंतरिक सुरक्षा अधिकारियों ने गुरुवार रात एक बयान में बताया कि स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 3:00 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे) हुआ। यह विस्फोट लगभग एक किलोग्राम वजन वाले विस्फोटक पदार्थ के कारण हुआ था, जिसमें धातु के टुकड़े भरे हुए थे। इसका इस्तेमाल हिजाज क्षेत्र में अल-नस्र स्ट्रीट पर स्थित कैफे में किया गया था, जो जस्टिस पैलेस से लगभग 70 मीटर पश्चिम में है।

विस्फोट के तुरंत बाद सुरक्षा बल और आपातकालीन टीमें घायलों को बाहर निकालने, प्राथमिक उपचार प्रदान करने और इलाके को सुरक्षित करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि विस्फोट की परिस्थितियों का पता लगाने और इसके जिम्मेदार लोगों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गयी है।
इससे पहले गुरुवार को सीरियाई सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने आपातकालीन अधिकारियों के हवाले से बताया था कि सभी हताहतों को अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है। अभी तक किसी भी समूह ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।

.....

Next Post

मवेशी चरा रहे किसान पर भालू का हमला, मौत 

Fri Jul 3 , 2026
शहडोल। जिले में भालू के हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक सप्ताह के भीतर भालू के हमले में दूसरी मौत का मामला सामने आया है। ताजा घटना खनौधी वन परिक्षेत्र के मुर्गा महरोई गांव की है, जहां खेत में मवेशी चरा रहे एक किसान पर […]

You May Like