प्रधानमंत्री के बड़े भाई ओंकारेश्वर पहुंचे

ओंकारेश्वर । आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े भाई प्रहलाद मोदी ओंकारेश्वर पहुँचे, जहाँ उन्होंने भगवान श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन एवं विधिवत पूजन-अर्चन किया। मंदिर ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी राव पुष्पेंद्र सिंह द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

विद्वान पुरोहितों के सानिध्य में उन्होंने गर्भगृह में भगवान ज्योतिर्लिंग का अभिषेक कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की मंगल कामना की। दर्शन उपरांत मंदिर ट्रस्ट की ओर से उन्हें प्रसाद एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

Next Post

कोलारस, बदरवास और लुकवासा में ट्रैक्टर-डंपर जब्त

Mon May 11 , 2026
शिवपुरी। जिले में खनिज विभाग ने अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान रेत और गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे तीन वाहनों को जब्त किया गया। यह कार्रवाई खनिज अधिकारी रामसिंह उइके के मार्गदर्शन में की गई। खनिज निरीक्षक सोनू श्रीवास और ऋषभ दीक्षित ने […]

You May Like