जमीनी विवाद में महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर; ससुर को भी पीटा

बैतूल। मुलताई तहसील के ग्राम सर्रा में जमीन विवाद के चलते एक महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम सर्रा निवासी नाथूराम बुलबाके ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपनी बहू देवकी के साथ खेत में हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई कर रहा था। इसी दौरान गांव के संतोष गढ़ेकर और उसका पुत्र प्रफुल्ल वहां पहुंचे और जमीन को लेकर विवाद करने लगे।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों ने देवकी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंचे नाथूराम के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनके हाथ और कमर में चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल मुलताई के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। देवकी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Next Post

पर्यावरण बचाने 200 से अधिक प्रतिभागियों ने दौड़ाई सायकिल

Sat Mar 28 , 2026
जबलपुर। राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार और देश के लौह पुरुष स्व. सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आज संस्कारधानी में उत्साह का माहौल रहा। पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में एक भव्य सायक्लोथॉन-2026 का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से न केवल महान जननायक […]

You May Like