बाढ़: ग्यारसपुर के सुजवाह गांव में रेस्क्यू कर 37 को सुरक्षित निकाला

विदिशा, ग्यारसपुर तहसील के ग्राम सुजवाह में भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे गांव में लगभग 30 से 35 लोगों के फंसे होने की सूचना मिलते ही होमगार्ड दल एवं मुख्यालय से डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड मयंक कुमार जैन के नेतृत्व में एसडीईआरएफ की रेस्क्यू टीम रवाना किया गया. प्लाटून कमांडर रश्मि दुबे और टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 37 महिला, पुरुष एवं बच्चों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

बेंदीगढ़ गांव में फंसे 70 लोगों का सफल रेस्क्यू

कुरवाई अंतर्गत बेंदीगढ़ गांव में भारी वर्षा के कारण बाढ़ की स्थिति बने जाने से लगभग 70 महिला, पुरुष एवं बच्चे फंस गए थे. स्थिति को देखते हुए प्रशासन के निर्देश पर सिरोंज एवं कुरवाई की संयुक्त टीमों को मौके पर पहुंचकर एसडीएम सिरोंज हर्षल चौधरी के मार्गदर्शन में होमगार्ड टीम प्रभारी ओम प्रकाश के नेतृत्व मे होमगार्ड सिरोंज एवं कुरवाई टीमों ने कार्यवाही करते हुए सभी 70 व्यक्तियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया एवं उन्हें निकटतम सुरक्षित स्थान आंगनबाड़ी केंद्र एवं पंचायत भवन में अस्थाई रूप से शिफ्ट किया गया.

Next Post

ग्वालियर में कल भी बंद रहेंगे स्कूल, गुना में एक अगस्त तक छुट्टी

Tue Jul 29 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर कलेक्टर रूचिका चौहान ने बताया कि भारी बारिश के चलते ग्वालियर में कल 30 जुलाई तक की छुट्टी घोषित की गई है। आगे की स्थिति जैसी होगी, तय किया जाएगा। उधर गुना जिला कलेक्टर किशोर कान्याल ने अतिवर्षा को देखते हुये कक्षा एक से 12 वीं तक के […]

You May Like