प्राकृतिक खेती को बढावा देने बी.आर.सी. बायोरिसोर्स सेंटर स्थापित

ग्वालियर। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत प्राकृतिक खेती को बढावा देने बिलौआ में बी.आर.सी. बायोरिसोर्स सेंटर स्थापित किया है। इस बायोरिसोर्स सेंटर का सीईओ जिला पंचायत सोजान सिंह रावत ने भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने बायोरिसोर्स सेंटर को संचालित करने से संबंधित सभी सामग्री एवं मशीने संबंधित कृषक को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये है। बिलौआ में किसान प्राणसिंह माथुर के यहां बी.आर.सी. बायोरिसोर्स सेंटर का स्थापित की है। इसमें गोबर से गैस एवं खाद बनाई जाएगी। भ्रमण के दौरान किसान द्वारा प्राकृतिक खेती के लिए तैयार किये जाने वाले आदान सामग्री जैसे- जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र, दसपर्णीय अर्क बृहमास्त्र आदि बनाने की प्रक्रिया एवं लगने वाली सामग्री के बारे में विस्तार से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान उपस्थित रणवीर सिंह जाटव, उप संचालक कृषि ग्वालियर के द्वारा कृषक को प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत दिये जाने वाली सुविधाओं के बारे में अवगत कराया। साथ ही बायोरिसोर्स सेंटर के संचालन हेतु आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया। सहायक संचालक कृषि नरेश मीणा भी उपस्थित रहे।

Next Post

जेयू की राष्ट्रीय इतिहास संगोष्ठी में 54 शोधपत्रों का हुआ वाचन

Thu Feb 5 , 2026
ग्वालियर। भारतीय ज्ञान परम्परा हमारी सांस्कृतिक पहचान का मूल आधार है। यह परम्परा केवल अतीत तक सीमित नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य को भी दिशा देने में सक्षम है। यह बात उत्तरप्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग लखनऊ की निदेशक रेनू द्विवेदी ने जीवाजी विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व […]

You May Like