आईडीए की सड़क में बाधक अतिक्रमण हटाया

इंदौर. बुधवार को इंदौर विकास प्राधिकरण ने टीपीएस योजना  4 की सड़क में बाधक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. आईडीए की टीपीएस 4 सड़क में बायपास स्थित फीनिक्स सीटाडील माल के उत्तरी हिस्से पक्के मकान बाधक थे. इस कारण सड़क निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा था.

आईडीए की आज नगर विकास योजना क्रमांक 04 में 30 मीटर चौड़ी सड़क में कई पक्के मकान बाधक थे. उक्त सड़क निर्माण में बाधक अतिक्रमण को राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई कर हटाया.

आईडीए सीईओ डॉ. परिक्षित झाडे ने बताया कि योजना में प्रस्तावित मास्टर प्लान की 30 मीटर चौड़ी एवं 1100 मीटर लंबी सड़क के 200 मीटर हिस्से को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है. इससे बायपास से झलारिया को जोड़ने वाली 1100 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा किया जा सकेगा.

Next Post

रेलवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लाख से अधिक की चोरी की संपत्ति बरामद

Thu May 14 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने प्रदेशभर में चोरी एवं जेवरात संबंधी अपराधों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए जबलपुर, ग्वालियर और इंदौर में संयुक्त कार्रवाई कर 21 लाख रुपये से अधिक की चोरी की संपत्ति बरामद की है। यह अभियान रेल यात्रियों की सुरक्षा, संपत्ति संरक्षण और रेलवे सुरक्षा […]

You May Like