
जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत कटरा मोहल्ला में बदमाश ने युवक पर ब्लेड से हमला कर चोट पहुंचा दी।
पुलिस ने बताया कि कमल गौड़ ठाकुर 16 वर्ष निवासी कटरा मोहल्ला पाटन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोहल्ले का सचिन उर्फ बाबाजी विश्वकर्मा सत्यम भैया से मनमुटाव रंजिश रखता है। बीती रात लगभग 11 बजे सचिन उर्फ बाबाजी विश्वकर्मा जातिगत रूप से अपमानित करते हुये ब्लेड से हमलाकर चोट पहुॅचा दी।
