
जबलपुर। ओमती थाना अंतर्गत क्राइस चर्च गर्ल्स स्कूल गेट के सामने फुटपाथ पर अधेड़ की लाश पड़ी मिली।
पुलिस ने बताया कि विष्णु प्रसाद कनोजिया पिता रामाश्रय कनोजिया 45 वर्ष निवासी लालमाटी घमापुर ने सूचना दी कि वह पोलेटेक्निक में प्राइवेट गार्ड का काम करता है, बुधवार दोपहर करीबन 12/30 बजे लंच के लिये गार्ड चौकी के पास गया था तो एक अज्ञात पुरुष उम्र करीब 50 साल, बाउंड्री के बाहर फुटपाथ पर पडा हुआ था जिसकी मौत हो चुकी थी।
