
जबलपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय कारागार में सजा काट रहे 18 बंदियों को उनके उत्तम आचरण और जेल में अनुशासित जीवन के आधार पर समय पूर्व रिहा करने का आदेश जारी किया गया है। जिससे बंदियों के परिवारों में खुशी का माहौल है। कल सुबह ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद सभी आवश्यक कानूनी कागजी कार्रवाई और अंतिम मेडिकल जांच पूरी करके आजाद कर दिया जाएगा।
जेल उप अधीक्षक मदन कमलेश के मुताबिक रिहा होने वालों में 17 पुरुष और एक महिला शामिल है। इन सभी बंदियों की रिहाई कल यानी 15 अगस्त 2026 को सुबह ससम्मान की जाएगी। शासन की इस कल्याणकारी नीति के तहत रिहा होने वाले कैदियों में न केवल जबलपुर संभाग, बल्कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के बंदी भी शामिल हैं। जेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इन सभी ने अपनी सजा का एक लंबा हिस्सा काट लिया है और जेल में रहने के दौरान रचनात्मक कार्यों तथा सदाचरण का परिचय दिया है।
