ससुराल-मायके पक्ष में टकराव, मारपीट

जबलपुर। केण्ट थाना क्षेत्र में ससुराल-मायके पक्ष में टकराव हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने शिकायत पर काउंटर की दर्ज कर लिया हैं ।

पुलिस के मुताबिक तरूण धानुक 25 वर्ष निवासी राजीव गांधी नगर कटंगा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बहन तरूणा धानुक की शादी शनि बेन निवासी खमरिया थाना खमरिया से हुयी थी उसकी बहन तरूणा धानुक के साथ शनि बेन मारपीट करता है, वह एवं अपने चाचा एवं मौसी के साथ बहन की ससुराल जाकर अपनी बहन को लेकर आये थे, जीजा सनी बेन बहन तरूणा के साथ गाली गलौज करने लगा वह बीच बचाव करने लगा तो जीजा शनि बेन ने डंडा से हमलाकर सिर में चोट पहुॅचा दी उसके पिता नीरज धानुक बीच बचाव करने लगे तो जीजा ने पिता के साथ झूमाझपटी किया। वहीं शनि बेन 25 वर्ष निवासी अनमोल रेसीडेंसी खमरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी नीरज धानुक की बेटी तरूणा धानुक निवासी राजीव गांधीनगर कटंगा के साथ हुयी था जिससे उसका 2 माह का बेटा है पत्नी तरूणा धानुक घर का काम नही करती है पत्नी को काम करने के लिये कहता है तो विवाद करती है घरेलू विवाद को लेरक अपने भाई तरूण धानुक, चाचा अमर धानुक एवं मौसी नीतू धानुक को बुलवाकर वाद विवाद कर उनके साथ चली गयी थी वह अपने ससुराल पत्नी को लेना गया था उसका ससुर नीरज धानुक एव साला तरूण धानुक विवाद करने लगा, साला तरूण धानुक उसके साथ लिपट गया एवं डंडा से हमलाकर चोट पहुॅचा दी।

Next Post

सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल

Wed May 14 , 2025
जबलपुर। शहर में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला की जहां मौत हो गई तो वहीं तीन लोग घायल हो गए है यह सड़क हादसे माढोताल, कैंट, पनागर थाना क्षेत्र में हुए। माढोताल पुलिस ने बताया कि गुलाब चंद गुप्ता निवासी अंधेरदेव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आईटीआई […]

You May Like