लंच से पहले नीतीश कुमार आउट, भारत पर हार का संकट

लॉर्ड्स, 13 जुलाई (वार्ता) जोफ्रा आर्चर (तीन विकेट), ब्राइडन कार्स और बेन स्टोक्स (दो-दो विकेट) तथा लंच से पहले क्रिस वोक्स ने नीतीश कुमार रेड्डी (13) का विकेट झटक कर भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में सोमवार को अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।
भारत ने आज यहां 58 रन पर चार विकेट से आगे खेलना शुरु किया। आज सुबह जोफ्रा आर्चर ने ऋषभ पंत (नौ) को बोल्डकर भारत को पांचवां झटका दिया। इसके बाद बेन स्टोक्स ने के एल राहुल (39) को पगबाधा कर भारत के मैच जीतने की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। सातवां विकेट वॉशिंगटन सुंदर (शून्य) को आर्चर ने अपनी ही गेंद पर कैच आउटकर पवेलियन भेज दिया। भारत ने भोजनकाल के समय तक आठ विकेट पर 112 रन बना लिये है और रवींद्र जडेजा (नाबाद 17) क्रीज पर है। भारत आठ विकेट पर 112 रन बना लिये है और उसे अभी अभी जीत के लिए 81रनों की जरुरत है और उसके पास मात्र दो विकेट शेष है। एक समय केएल राहुल के आउट होने के बाद रवींद्र जडेजा और नीतीश कुमार रेड्डी की संर्घषपूर्ण बल्लेबाजी का मुजाहिरा करते हुए भारत के मैच जीतने की उम्मीद को जिंदा रखा था। लेकिन लंच से ठीक पहले क्रिस बोक्स ने नीतीश कुमार रेड्डी (13) को विकेटकीपर स्मिथ के हाथों कैच आउट कराकर भारत की उम्मीदों को झटका दिया।
इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिये। ब्राइडन कार्स और बेन स्टोक्स को दो-दो विकेट मिले। क्रिस वोक्स ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
इंग्लैंड ने पहली पारी में जो रूट (104) की शतकीय, जेमी स्मिथ (51) और ब्राइडन कार्स (56) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 387 रनों का स्कोर खड़ा किया था। भारत ने के एल राहुल (100) की शतकीय, ऋषभ पंत (74) रवींद्र जडेजा (72) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 387 रन का स्कोर बनाया था। इसके बाद इंग्लैंड को दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 192 के स्कोर पर समेट दिया था।

Next Post

मारक्रम और मैथ्यूज जून 2025 के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए

Mon Jul 14 , 2025
दुबई, 14 जुलाई (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मारक्रम को पुरुष वर्ग और वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज को महिला वर्ग में जून 2025 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया है। मारक्रम ने लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में अपने साथी […]

You May Like