जबलपुर: भारतीय सैन्य शक्ति को सुदृढ़ करने और देश में रक्षा उत्पादन को नई दिशा देने के उद्देश्य से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जबलपुर पहुंच गए हैं। डुमना एयरपोर्ट पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का सीएम ने स्वागत एवं अगवानी की।केंद्रीय रक्षा मंत्री , मुख्यमंत्री डॉ. यादव, के साथ व्हीकल फैक्टरी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंने के लिए रवाना हो गए।
व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर में आयोजित समारोह में रक्षा मंत्री सिंह 450 करोड़ की लागत से स्थापित होने वाले टी-टैंक ओवरहॉलिंग प्रोजेक्ट का भूमि पूजन कर रहे हैं। इस ओवरहॉलिंग परियोजना से जबलपुर एक बार फिर देश के रक्षा मानचित्र पर अपनी सामरिक और औद्योगिक क्षमता सिद्ध करेगा। रक्षा मंत्रालय के इस प्रोजेक्ट से न केवल रक्षा उपकरणों की आत्मनिर्भरता बढ़ेगी, बल्कि महाकौशल क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अनेक नए अवसर भी सृजित होंगे।
