आज से विशेष अभियान की शुरुआत की गई-कलेक्टर

दमोह। प्रधानमंत्री द्वारा अजमेर से प्रारंभ किए गए HPV (Human Papillomavirus) टीकाकरण अभियान के तहत जिले में भी आज से विशेष अभियान की शुरुआत की गई.यह अभियान अगले 90 दिनों तक संचालित होगा, जिसके अंतर्गत 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी व 15 वर्ष पूर्ण न करने वाली बालिकाओं को निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा.कलेक्टर श्री कोचर ने कहा कि HPV वायरस से होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए यह टीका अत्यंत प्रभावी व सुरक्षित है. सभी पात्र बालिकाएं अपने अभिभावकों के साथ नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला चिकित्सालय में पहुंचकर टीकाकरण अवश्य कराएं.

जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन (अवकाश के दिनों को छोड़कर) प्रातः 10 बजे से शाम 04 बजे तक टीकाकरण किया जाएगा.कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया.इस अवसर पर बिटिया पूनम अठ्या ने फीता काटकर टीकाकरण अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया. इस अवसर पर सीएमएचओ डॉक्टर आरके अठिया, सिविल सर्जन डॉक्टर प्रहलाद पटेल, डॉक्टर विक्रांत चौधरी टीकाकरण अधिकारी, डॉ राजेश नामदेव, नरेश राठौर के अलावा और भी जन मौजूद रहे.

Next Post

रंगपंचमी को लेकर गेर मार्ग का निरीक्षण

Sat Feb 28 , 2026
इंदौर। आगामी रंगपंचमी पर्व पर नगर में निकलने वाली पारंपरिक गैर को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में आज महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर शिवम वर्मा , निगम आयुक्त एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा गैर मार्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने […]

You May Like

मनोरंजन