भोपाल: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को मिंटो हॉल परिसर में स्थापित गांधी जी की प्रतिमा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भजन गायन का भी आयोजन किया गया, जिसमें गांधी जी के सत्य, अहिंसा और शांति के संदेशों को स्मरण किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बापू के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
