निरीक्षण: आंगनवाड़ी में बच्चों का वजन-लंबाई जांची

छतरपुर। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत बक्सवाहा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कलेक्टर मृणाल मीना ने ग्राम पंचायत दरगुवां के सगुनयाई स्थित सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं, बच्चों के पोषण और प्री-स्कूल शिक्षा की जानकारी ली। इस दौरान एसपी रजत सकलेचा, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया और एडीएम विनय द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्टर ने अपने सामने बच्चों का वजन और लंबाई मापी तथा जेड-स्कोर तालिका के माध्यम से उनकी पोषण स्थिति की जांच कराई। उन्होंने कमजोर एवं कम वजन वाले बच्चों को चिन्हित कर विशेष देखभाल के निर्देश दिए। गर्भवती महिलाओं से टीकाकरण, वजन, खान-पान और स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए कहा कि कोई भी पात्र महिला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभ से वंचित न रहे।

उन्होंने 3 से 6 वर्ष के सभी बच्चों की आंगनवाड़ी में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और प्री-स्कूल शिक्षा को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही केंद्र में पोषण वाटिका विकसित करने और रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य कराने को कहा।

निरीक्षण के दौरान सगुनयाई के ग्रामीणों ने कलेक्टर को पेयजल समस्या से अवगत कराया। इस पर उन्होंने पटवारी और पंचायत सचिव को क्षेत्र का सर्वे कर समस्या का शीघ्र समाधान कराने के निर्देश दिए। आवश्यकता के अनुसार हैंडपंप स्थापित करने की कार्रवाई करने को भी कहा।

 

Next Post

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा रैली

Sat Aug 15 , 2026
सारनी। नगर पालिका प्रशासन ने बगडोना स्वागत गेट से हर घर तिरंगा रैली निकली.रैली सारनी के जय स्तंभ पंहुचने पर एवं विद्यालयीन छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शहीद स्मारक पंहुची.नपा अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति […]

You May Like