38वें राष्ट्रीय खेल: महाराष्ट्र ने ट्रायथलॉन मिश्रित रिले में जीता स्वर्ण पदक

हल्द्वानी 27 जनवरी (वार्ता) 38वें राष्ट्रीय खेल में ट्रायथलॉन मिश्रित रिले के रोमांचक मुकाबले में महाराष्ट्र की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।

आज यहां मानसखंड तरणताल, गोलापार में हुई स्पर्धा में महाराष्ट्र की टीम में पार्थ सचिन मिराजे, डॉली देविदास पाटिल, कौशिक विनय मलंदकर और मानसी विनोद मोहिते ने 02:12:06 का समय लेकर, शानदार तालमेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता

मध्य प्रदेश की कुर चहर, दुर्विशा पवार, रोशन गोंड और आध्या सिंह की टीम ने भी कड़ी चुनौती दी और 02:12:41 का समय लेते हुए दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

तमिलनाडु की टीम ने 02:14:08 के समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी टीम में आकाश पेरूमलसामी, कीर्ति एस, साई लोहिताक्ष के.डी और आरती एस ने भाग लिया।

महाराष्ट्र की टीम ने अपनी जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “यह पहली बार है जब हमने गरम पानी में तैराकी की, जो हमारे लिए काफी अलग अनुभव था। यथलॉन स्पर्धा आमतौर पर समुद्र, पूल, या खुले पानी में होते हैं, इसलिए यह हमारे लिए एक नया और यादगार अनुभव था।”

स्पर्धा के दौरान दबाव को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में मानसी विनोद मोहिते ने कहा, “हम नियमित अभ्यास पर भरोसा करते हैं और हमारे कोच का अटूट समर्थन हमेशा हमारे साथ रहता है।”

इससे पहले इंडिविजुअल ट्रायथलॉन में महाराष्ट्र के पार्थ सचिन मिराजे, डॉली देवीदास पाटिल और मानसी विनोद मोहिते ने स्वर्ण और रजत जीते थे। साथ ही मध्य प्रदेश की आध्या सिंह ने भी कांस्य जीता।

 

Next Post

राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए बनेगी नई नीतिः सुक्खू

Mon Jan 27 , 2025
शिमला, 27 जनवरी (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को यहां कहा कि राज्य सरकार जल्द ही राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए नई नीति लाएगी। श्री सुक्खू ने यह बात उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने जा रहे राज्य […]

You May Like