करोड़ों की शासकीय भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त

इंदौर: कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जूनी इंदौर तहसील के ग्राम निपानिया में बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए मूल्य की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया.ग्राम निपानिया स्थित खसरा क्रमांक 31/1, रकबा 43,500 वर्गफीट की भूमि, जो कि शासकीय शहरी सीलिंग के नाम दर्ज है, पर अवैध अतिक्रमण की सूचना प्राप्त होने पर कलेक्टर ने तत्काल जांच के आदेश दिए.

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जूनी इंदौर प्रदीप सोनी और तहसीलदार जूनी इंदौर प्रीति भिसे द्वारा मौके पर जांच की गई. जांच में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया. इसके बाद आज एसडीओ प्रदीप सोनी के निर्देशन में तहसीलदार, नगर निगम एवं राजस्व अमले की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की.

इस दौरान ग्राम निपानिया की भूमि, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 करोड़ रुपये आंकी गई है, को अतिक्रमण मुक्त कर शासन के नाम पर पुनः सुरक्षित कर लिया गया. इस कार्रवाई से शासन की बहुमूल्य संपत्ति संरक्षित हुई है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Next Post

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में गूंजेगा आकाशवाणी का स्वर

Thu Aug 21 , 2025
उज्जैन: सिंहस्थ 2028 से पहले आकाशवाणी केंद्र उज्जैन से नमस्कार, आप सुन रहे हैं आकाशवाणी की गूंज सुनाई देगी। केंद्र का शुभारंभ विद्यापति नगर में नानाखेड़ा स्टेडियम के सामने हो चुका है। इसके लिए कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को विक्रम विश्वविद्यालय में लिखित परीक्षा हुई, […]

You May Like