सिंगरौली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 296 पहुंचा

सिंगरौली । जिले में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब होती जा रही है। आलम यह है कि आज सिंगरौली का एआईक्यू शाम के वक्त 296 तक पहुंच गया है, जो बेहद गंभीर स्थिति में है।
दरअसल सिंगरौली का वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार खराब स्तर पर पहुंच रहा है। जानकारी के मुताबिक आज सिंगरौली का एआईक्यू 296 के आसपास पहुंचा है, वायु गुणवत्ता की दृष्टि से इसे बेहद खराब माना जा रहा है। आरोप है कि क्षेत्रीय नियंत्रण प्रदूषण अमला अनजान क्यों बन कर बैठा है, हालांकि अलग-अलग साइटो में एआईक्यू के आंकड़े कुछ और प्रदर्शित कर रहे हैं। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण के बोर्ड के एआईक्यू 173 अरांड शो कर रहा है, जबकि अन्य साइटो में आंकड़े ज्यादा बता रहा है। फिलहाल सिंगरौली की हवा प्रदूषण की स्थित दिनों दिन बिगड़ रही है। जिला मुख्यालय बैढ़न का एआईक्यू 207 के आसपास रहा है।

Next Post

ग्वालियर की अनुष्का शर्मा को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए महिला टी20 टीम में मिला स्थान

Tue Nov 10 , 2026
ग्वालियर: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली आगामी ऑल-फॉर्मेट सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। ग्वालियर की अनुष्का शर्मा को महिला टी20 टीम में स्थान मिला है।भारत को इस दौरे पर कुल सात मैच खेलने हैं, जिसमें एक ऐतिहासिक […]

You May Like