भिंड में पकड़ा गया रिश्वतखोर पटवारी, गिरफ्तार

विश्वनाथ श्रीवास भिंड। एक रिश्वतखोर पटवारी को लोकायुक्त पुलिस ने चौदह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है, बताया जा रहा है पटवारी रिश्वत की राशि जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया के मेहगांव स्थित शासकीय बंगले के बाहर ले रहा था, जहां से उसे धर लिया गया है, जानकारी के अनुसार मेहगांव अनुविभाग के सोंधा हलके पर पदस्थ पटवारी अमन शर्मा कृषि भूमि बंटवारे के लिए संजय जाटव से बयालीस हजार रुपये की डिमांड की थी, जिसकी पहली किस्त के रूप में आज चौदह हजार रुपए लेने थे, संजय जाटव द्वारा कथित भ्रष्ट पटवारी की शिकायत लोकायुक्त ग्वालियर से की गई जिसमें ग्वालियर लोकायुक्त ने अपने यहां एफआईआर दर्ज कर 14 सदस्य टीम पटवारी को पकड़ने के लिए मेहगांव भेजी, जैसे ही पटवारी ने जनपद पंचायत कार्यालय के पीछे स्थित जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया के बंगले के बाहर रिश्वत की राशि ली वैसे ही लोकायुक्त पुलिस टीम ने रंगे हाथों दबोच लिया,अब लोकायुक्त पुलिस पटवारी अमन शर्मा के खिलाफ कार्रवाई कर रही है!

Next Post

नाबालिका के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Mon Oct 6 , 2025
रीवा। रीवा के गढ़ थाना अन्तर्गत स्कूल जा रही एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. ग्रामीणो के पहुंचने पर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया. वही पीडि़ता अपने परिजनो को घटनाक्रम की जानकारी दी. जिसके बाद परिजन सीधे गढ़ थाने पहुंचे और शिकायत […]

You May Like