गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी के पैर में गोली लगी है।
गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस घटना के मुख्य आरोपी और शूटर इशांत उर्फ इशू गांधी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फरीदाबाद के जवाहर कॉलोनी का रहने वाला है और पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी।
जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम को इशांत की लोकेशन की सूचना मिली थी। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, आरोपी ने खुद को घिरा देखकर भागने की कोशिश की। लेकिन इसी दौरान उसने पुलिस पार्टी पर ऑटोमैटिक पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। बताया जा रहा है कि आरोपी ने करीब आधा दर्जन से ज्यादा फायर किए।
