सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल

जबलपुर। शहर में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला की जहां मौत हो गई तो वहीं तीन लोग घायल हो गए है यह सड़क हादसे माढोताल, कैंट, पनागर थाना क्षेत्र में हुए। माढोताल पुलिस ने बताया कि गुलाब चंद गुप्ता निवासी अंधेरदेव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आईटीआई के सामने नई बस्ती मेन रोड़ के सामने माढ़ोताल में गाड़ी क्रमांक एमपी 20 जीबी 2483 के चालक ने उसकी कार क्रमांक एमपी 20 जेडसी 5539 में टक्कर मार दिया जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गयी और उसे चोट आ गई । इसी प्रकार केण्ट थाने में सार्थक वर्षे निवासी संजयनगांधी नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोदीबाड़ा सोनू डेरी के पास स्कूटी क्रमांक एमपी 20 एसवाई 4246 के चालक ने उसकी एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एस टी 8357 में टक्कर मार दिया जिससे उसे एवं दोस्त रौनक को चोटें आईं हैं। इसी प्रकार पनागर थाना अंतर्गत ग्राम मुडि़या मोड़ में हुए सड़क हादसे में घायल देव जानकी बाई पटैल 80 वर्ष निवासी ग्राम गरचपा थाना खितौला की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

Next Post

मंत्री विजय शाह पर एफआईआर दर्ज कराने कांग्रेसियों ने घेरा ओमती थाना

Wed May 14 , 2025
जबलपुर। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर हुई कार्रवाई के लिए भारत द्वारा लॉन्च किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बीच सुर्खियों में आईं कर्नल सोफिया कुरैशी पर मंत्री विजय शाह ने कर्नल ने विवादित बयान दे दिया, जिसके बाद लगातार विवाद छिड़ने के साथ सियासी गलियारों […]

You May Like

Play sound