
जबलपुर। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर हुई कार्रवाई के लिए भारत द्वारा लॉन्च किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बीच सुर्खियों में आईं कर्नल सोफिया कुरैशी पर मंत्री विजय शाह ने कर्नल ने विवादित बयान दे दिया, जिसके बाद लगातार विवाद छिड़ने के साथ सियासी गलियारों में बयानबाजी भी हुई। जबलपुर में कांग्रेसियों ने ओमती थाना घेर लिया और मंत्री पर एफआईआर की मांग पर अड़ गए हैं। थाना प्रभारी और कांग्रेसियों के बीच चर्चा चल रही है।
सौरभ नाटी शर्मा अध्यक्ष शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी, जबलपुर का कहना है कि बहादुर सैन्य अधिकारी कर्नल सोफ़िया कुरैशी के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक और शर्मनाक बयान न सिर्फ़ एक वीर महिला का अपमान है, बल्कि हमारी सेना और देश की बेटियों के गौरव को भी ठेस पहुँचाने वाला है।
क्या है विवादित बयान
पहले सोफिया के लिए कहा ‘जिन्होंने हमारी बेटियों के सिंदूर उजाड़े, उन कटे-पिटे लोगों को उनकी बहन भेजकर नंगा कराया…। बाद में सफाई देते हुए कहा कि कर्नल सोफिया उनकी सगी बहन से भी ज्यादा सम्मानित हैं। मैं उन्हें सलाम करता हूं। यदि मेरे बयान से किसी को भी चोट पहुंची है तो मैं 10 बार माफी मांगने को तैयार हूं।
