एफपीआई ने अक्टूबर में पूंजी बाजार में लगाये 21,167 करोड़ रुपये

मुंबई, 19 अक्टूबर (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने अक्टूबर में अब तक भारतीय पूंजी बाजार में 21,167 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है।

लगातार चार महीने की बिकवाली के बाद एफपीआई का रुख सकारात्मक रहा है। इससे पहले सितंबर में उन्होंने 12,571 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की थी।

खास बात यह रही कि इस महीने इक्विटी में भी उनका निवेश तीन महीने बाद सकारात्मक हुआ है। इक्विटी में उन्होंने 6,480 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है। डेट में एफपीआई ने 12,475 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया। वहीं, म्यूचुअल फंड से उन्होंने 357 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की। हाइब्रिड इनस्ट्रूमेंट्स में भी उन्होंने 2,565 करोड़ रुपये का निवेश किया। एफपीआई इस साल अब तक भारतीय पूंजीबाजार में शुद्ध रूप से बिकवाल रहे हैं। मार्च, मई और अब अक्टूबर को छोड़कर अन्य सात महीने उन्होंने बाजार से पैसे निकाले हैं। इस साल अब तक कुल मिलाकर उन्होंने 63,444 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की है।

 

 

Next Post

श्री महाकालेश्वर मंदिर में 50,000 वर्ग फीट में भव्य रंगोली निर्माण का कार्य जारी

Sun Oct 19 , 2025
उज्जैन: दीपोत्सव महापर्व के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भव्य रंगोली निर्माण कार्य जारी है। इस अद्वितीय कलात्मक पहल के अंतर्गत लगभग 50,000 वर्ग फीट क्षेत्रफल में आकर्षक रंगोली का निर्माण किया जा रहा है। इस विशाल रंगोली निर्माण कार्य में पंकज सहरा के नेतृत्व में “The Sketchers” […]

You May Like