कोरिया जिले में हुए सड़क हादसे में चार युवक की मौत

कोरिया, 16 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर में शनिवार रात हुए सड़क हादसे में चार युवक की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घटना की जानकारी मिलने बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,कोरिया बैकुंठपुर जिले के सोनहत थाना क्षेत्र में दो तेज मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई, जिसमें चार युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई।

Next Post

पंजाब में आप के तीन साल पूरे होने पर भाजपा पूरे राज्य में देगी धरना

Sun Mar 16 , 2025
चंडीगढ़, 16 मार्च (वार्ता) पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार के तीन वर्ष पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘तीन साल – न विकास, न इंसाफ’ नारे के साथ रविवार को पूरे प्रदेश में 150 से अधिक स्थानों पर धरना देगी। भाजपा […]

You May Like

Play sound