जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत गुरू मोहल्ला के पास में बदमाश ने पार्सल डिलेवरी करने वाले युवक की बाइक तोडऩे के बाद उसकी पिटाई कर दी। पुलिस के मुताबिक अमित प्रजापति 22 वर्ष निवासी कटरा बेलखेड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पार्सल डिलेवरी का काम करता है शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे वह पार्सल डिलेवरी करके गुरू मोहल्ला के पास गया था.
वहीं पर उसने अपनी मोटर सायकल खडी कर दी थी और पार्सल दे रहा था उसी समय पाटन निवासी दीपक यादव आया और हार्न बजाकर उसकी गाड़ी को धक्का देने लगा, उसने गाड़ी को धक्का देने से मना किया, इसी बात पर दीपक उसकी गाड़ी जमीन पर पटक दिया जिससे क्षति ग्रस्त हो गयी, दीपक यादव उसकी कॉलर पकडक़र हाथ मुक्कों से मारपीट कर वायें कान के पास चोट पहॅुचा दी।
