अमलोरी कोल माइंस में मशीन पलटने से ऑपरेटर की मौत, परिजन और श्रमिक पहुंचे कंपनी गेट

सिंगरौली। अमलोरी में कोल माइंस बुधवार को एक हादसे में पीसी मशीन ऑपरेटर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सीधी जिले के ग्राम खुटेली निवासी इंद्रभान यादव (35) अमलोरी कोल माइंस में पीसी ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे। बुधवार को खदान क्षेत्र में कार्य के दौरान उनकी मशीन पलट गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रॉमा सेंटर बैढ़न ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन और कुछ श्रमिक कंपनी के प्रवेश द्वार पर पहुंचे।

घटना के बाद कंपनी परिसर के बाहर कुछ समय तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। मौके पर नवानगर थाना प्रभारी डॉ अनिल पटेल सहित पुलिस बल पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

उल्लेखनीय है कि जिले में औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर समय-समय पर चर्चा होती रही है। कुछ माह पूर्व जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा एवं श्रम नियमों के पालन की समीक्षा के लिए अधिकारियों के नेतृत्व में दल गठित किए गए थे। ताजा घटना के बाद एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं और श्रमिक सुरक्षा उपायों पर चर्चा शुरू हो गई है।

फिलहाल घटना के संबंध में प्रशासनिक और कंपनी स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

इनका कहना:-

खदान में हादसा हुआ है, एक व्यक्ति की मौत हो गई है, किसी भी प्रकार का कोई हंगाम नही है। स्थिति सामान्य है। कंपनी प्रबंधक व मृतक के परिजनों के बीच बात-चीत चल रही है।

डॉ.अनिल पटेल

थाना प्रभारी, नवानगर

Next Post

गले में फंसा नकली दांत, बीएमसी के चिकित्सकों ने जटिल प्रक्रिया के बाद बाहर निकाला

Wed Jun 10 , 2026
सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज मे एक 56 वर्षीय मरीज के गले मे फंसे कृत्रिम दांत को चिकित्सको की संयुक्त टीम ने जटिल प्रक्रिया के बाद बाहर निकाला है। मिली जानकारी के अनुसार दमोह जिले के निवासी रामदास, जो आगे के तीन कृत्रिम (नकली) दांतों का […]

You May Like