पुलिस ने पकड़ा 48 लाख की अवैध शराब का जखीरा

सतना : प्लास्टर ऑफ पेरिस की बोरियों की आड़ में ले जाई जा रही अवैध शराब को रामपुर बघेलान पुलिस ने पकड़ लिया. ट्रक में शराब की कुल 869 पेटियां पाई गईं जिनकी अनुमानित कीमत 48 लाख रु आंकी गई. इस मामले में पुलिस द्वारा दो अरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.रामपुर बघेलान थाना प्रभारी संदी चतुर्वेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर के जरिए इस बात की सूचना मिली थी कि अवैध श्याराब ट्रक में लोड कर पंजाब से बिहार की ओर ले जाई जा रही है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन ही पुलिस टीम गठित की गई. जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर सतना रीवा मार्ग रामवन मोड़ मन्नत छाबा के निकट ट्रक क्र. यूपी 67 टी 3771 आता नजर आया. पुलिस की घेराबंदी को देखते हुए ट्रक चालक ने वाहन को पीछे ले जाकर मोडऩे का प्रयास शुरु कर दिया.  लेकिन पुलिस को देख वापस मोडऩे के प्रयास में ट्रक कच्ची मिट्टी में फंस गया. जिसे देखते हुए समुचित व्यवस्था कर ट्रक को कीचड़ से बाहर निकलवा कर थाने ले जाया गया.

थाने में जब ट्रक की जांच शुरु की गई तो सबसे पहले प्लास्टर ऑफ पेरिस की बोरियां लदी मिलीं. लेकिन जैसे ही पीओपी की बोरियों को हटाया गया तो शराब की पेटियों का जखीरा रखा मिला.  सभी पेटियां अ्रगेजी शराब की थीं. गिनने पर उनकी संख्या 869 पेटी पाई गई. जिसकी अनुमानित कीमत 48 लाख रु आंकी गई. इस संबंध में किसी तरह के वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम की धारा 34 2 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज करते हुए ट्रक चालक रमेश कुमार पिता हरजी राम 23 वर्ष और क्लीनर भयाराम पिता वीश्राराम उम्र 19 वर्ष निवासी बाड़मेर राजस्थान के विरुद्ध कार्रवाई की गई. इसके साथ ही शराब की तस्करी करने वाले वाहन को भी जब्त कर लिया गया.

Next Post

बगराम एयरबेस वापस न करने पर ट्रम्प ने अफ़ग़ानिस्तान को 'खराब बातें' करने की धमकी दी

Sun Sep 21 , 2025
वाशिंगटन, 21 सितंबर (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को बगराम सैन्य अड्डे को अमेरिका को सौंपने से इनकार करने पर अफ़ग़ानिस्तान को ‘खराब बातें ‘ करने की धमकी दी। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर कहा, “अगर अफ़ग़ानिस्तान बगराम एयरबेस को इसे बनाने वालों, यानी अमेरिका को वापस नहीं […]

You May Like