
जबलपुर। राइट टाउन स्थित सागर गेरे में सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने छापेमारी की । इस दौरान यहाँ बिरयानी के लिए एक दिन पूर्व का बना हुआ चावल उपयोग किया जाना पाया गया। इसके साथ ही किचन में साफ सफाई भी नहीं पाई गई। स्टोर में प्रतिबंधित एनालॉग चीज भी पाया गया, जिसे भोजन निर्माण में उपयोग करना बताया गया। मौके पर एनालॉग चीज एवं सौंफ के सैंपल लिए गए है। शेष 19 किलो चीज के पैकेट जब्त कर लिए गये हैं। अनियमितताओं के लिए सागर गेरे को धारा 32 के अंतर्गत नोटिस जारी किया जा रहा है। इसी प्रकार शिकायत प्राप्त होने पर राइट टाउन स्थित विशाल मेगा मार्ट से सूजी एवं दलिया के पैकेट सैंपल जांच के लिए गए है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि सभी सैंपल परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
