12 घंटे के भीतर चार आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत कॉलेज नंबर-1 के पास पार्क में बीते दिवस हुई पैसों की मांग एवं मारपीट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना में फरियादी से अवैध तरीके से पैसों की मांग की गई थी और इंकार करने पर उसकी पिटाई की गई थी। इस संबंध में थाना सिविल लाइन में भारतीय न्याय संहिता की समुचित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों की पहचान की और दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

मनीष चौहान पिता बृजभान चौहान

आशीष चौहान पिता बृजभान चौहान

मंगल कुशवाहा पिता किशोरी कुशवाहा

करण कुशवाहा पिता बाबूलाल कुशवाहा

(सभी निवासी पठापुर रोड, छतरपुर)

चारों आरोपियों को विधिवत कार्यवाही उपरांत न्यायालय पेश किया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

इस त्वरित कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह, उप निरीक्षक प्रमोद रोहित, सहायक उप निरीक्षक गोकुल सिंह एवं पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

लद्दाख में जल्दी से जल्दी शांति जरूरी

Wed Oct 1 , 2025
लद्दाख की धरती हमेशा से रणनीतिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक दृष्टि से भारत के लिए अत्यंत संवेदनशील रही है. हिमालय की दुर्गम चोटियों पर बसा यह इलाका न केवल भारत की उत्तरी सुरक्षा कवच का हिस्सा है, बल्कि इसकी सीमाएँ चीन और पाकिस्तान से सटी होने के कारण अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीति का […]

You May Like