हाइड्रा की टक्कर से राहगीर घायल 

सीधी। जिले के बहरी थाना क्षेत्र के मयापुर में सोमवार देर रात करीब 1 बजे सडक़ किनारे पैदल जा रहे एक युवक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक का दाहिना पैर चोटिल हो गया। घटना के बाद हाइड्रा चालक घायल की मदद करने के बजाय वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मयापुर निवासी संजय वर्मा सोमवार देर रात सडक़ किनारे अपनी ओर से पैदल चल रहे थे। तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार हाइड्रा वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से संजय सडक़ पर गिर पड़े और उनके दाहिने पैर में गंभीर चोट आई। उनका पैर गंभीर रूप से चोंटिल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल संजय वर्मा को इलाज के लिए सीधी जिला अस्पताल ले गए। पुलिस ने भी घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Next Post

सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह दस अस्त 19.75 प्रतिशत वृद्धि के साथ 9,54,775.91 करोड़ , रिफंड 1,43,451.40 करोड़ रुपये

Tue Aug 11 , 2026
नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) देश में व्यक्तिगत आयकर सहित सभी प्रकार के प्रत्यक्ष करों की सकल संग्रह चालू वित्त वर्ष में दस अगस्त तक 9,54,775.91 करोड़ रुपये रही जो पिछले साल की तुलना में 19.75 प्रतिशत अधिक है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में सकल प्रत्क्ष कर संग्रह […]

You May Like