इंदौर:संकल्प से समाधान अभियान के तहत आज महापौर निगम के वार्ड 60 में पहुंचे. महापौर ने नार्थ तोड़ा स्थित शिविर में रहवासियों से बातचीत की ओर उनकी शिकायत और समस्याओं का निदान करने निर्देश दिए. इस दौरान महापौर ने सरकारी स्कूल जर्जर होने की शिकायत पर नए भवन का प्रस्ताव बनाने कर झोनल अधिकारी को निर्देश दिए.महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज वार्ड 60 के नार्थ तोड़ा स्थित शिविर में रहवासियों से बातचीत की.
इस दौरान उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने का उपस्थित नागरिकों से आग्रह किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संकल्प से समाधान अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना है. अभियान में नगरीय निकाय, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों की 106 योजनाओं का लाभ जनता को उपलब्ध कराया जा रहा है.
इसलिए हर वार्ड में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि शिविरों के माध्यम से जनता को बताया जा रहा है कि शासन की योजनाओं का लाभ किस प्रकार प्राप्त किया जा सकता है. आवेदन कैसे करना है और किन दस्तावेजों की आवश्यकता है. साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम शिविर स्थल पर नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है. महापौर भार्गव ने कहा कि संकल्प से समाधान अभियान में सरकार आपके द्वार आई है और आप इसका लाभ लें. उक्त अभियान के माध्यम से युवाओं, महिलाओं एवं वृद्धजनों को विशेष रूप से लाभ मिलेगा. आवेदन एवं लाभ लेने में पूरा सहयोग भी कर रही है.
नवीन शाला निर्माण का प्रस्ताव बनाएं
शिविर में रहवासियों ने महापौर भार्गव को बताया कि नार्थ तोड़ा शासकीय स्कूल जर्जर स्थिति में है. महापौर भार्गव ने झोनल अधिकारी को स्कूल भवन का नवीन शाला निर्माण करने का प्रस्ताव बनाने की निर्देश दिए. उक्त मौके पर अपर आयुक्त नरेन्द्र नाथ पांडे, झोनल अधिकारी गीतेश तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.
