महाकाल की नगरी का महाकुंभ दुनियां देखेगी, 369 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात 

उज्जैन। महाकाल की नगरी में महाकुंभ इस बार ऐसा होगा कि दुनिया देखेगी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को करोड़ों के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया व कन्या पूजन में भी शामिल हुए।

सीएम ने 369.11 करोड़ रुपये की लागत के 11 महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की सौगात दी है। ये विकास कार्य न केवल उज्जैन के नागरिकों के लिए सुविधाओं का विस्तार करेंगे, बल्कि सिंहस्थ महाकुंभ 2028 के भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए आधारशिला भी रखेंगे।

135 करोड़ से बनेगी बिल्डिंग

135 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह 7 मंजिला अत्याधुनिक भवन लोक-कल्याण और सुशासन का केंद्र बनेगा। सिंहस्थ के दौरान यह भवन मेला प्रशासन और समन्वय के लिए एक केंद्रीकृत और उच्च-सुविधा वाला कंट्रोल सेंटर प्रदान करेगा।

​शिप्रा नदी पर नए पुल

यातायात को सुगम बनाने के लिए शिप्रा नदी पर चार पुलों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें कार्तिक चौक से शंकराचार्य चौराहा रोड पर पुल (27.06 करोड़), लालपुल के समानांतर नवीन 4 लेन पुल (17.69 करोड़), काल भैरव मंदिर मार्ग पर नवीन टू लेन पुल (13.96 करोड़), और चिंतामन रेल्वे स्टेशन मार्ग पर नवीन 4 लेन पुल (15.86 करोड़) शामिल हैं।

​सिंहस्थ मिलेगा लाभ

ये पुल देश भर से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए शहर में आवागमन को निर्बाध और सुरक्षित बनाएंगे। संकरे पुलों पर होने वाली भीड़ और जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी, जिससे शाही स्नान के दौरान भीड़ प्रबंधन में बड़ी मदद मिलेगी।

​आवासीय और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा।

अफसरो के लिए आवास

​सिंहस्थ के आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों को उज्जैन में रुकना पड़ता है, जिसके लिए नई सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है, केंद्रीय जेल उज्जैन और अन्य स्थानों पर अधिकारियों के लिए नवीन आवासीय भवनों (कुल लगभग 51.23 करोड़ रुपये) का भूमिपूजन किया गया।

​स्वास्थ्य उन्नयन

100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल माधवनगर का 200 बिस्तरीय सिविल अस्पताल भवन में उन्नयन (24.08 करोड़ रुपये) सिंहस्थ के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के दबाव को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

​तीर्थ यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएँ

​धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों को भी विकसित किया जा रहा है:

​नवीन सर्किट हाउस: मुल्लापुरा में 49.10 करोड़ रुपये की लागत से 50 कक्षों का नवीन सर्किट हाउस वीवीआईपी और अन्य विशिष्ट अतिथियों के आवास के लिए एक शानदार विकल्प प्रदान करेगा।

​पंचक्रोशी यात्रा मार्ग

इस मार्ग के 6 पड़ावों एवं उप पड़ावों पर सुविधा केंद्र निर्माण (डोम, शौचालय एवं रसोईघर) (14.52 करोड़ रुपये) से न केवल सिंहस्थ के समय, बल्कि वर्ष भर आने वाले तीर्थ यात्रियों को मूलभूत सुविधाएँ मिलेंगी।

​विश्राम गृह बनेगा

शहर से 10 किमी की दूरी पर 6 प्रमुख मार्गों पर नवीन विश्राम गृहों का निर्माण (20.64 करोड़ रुपये) बाहरी क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अल्पकालीन विश्राम की सुविधा प्रदान करेगा।

Next Post

स्वदेशी अभियान को बढ़ावा देकर ही भारत को सशक्त बनाया जा सकता है

Sun Sep 28 , 2025
रीवा।उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि स्वदेशी अभियान को बढ़ावा देकर ही भारत को सशक्त बनाया जा सकता है. स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से जहां एक ओर हमारा पैसा हमारे देश में रहेगा वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों को उनके उत्पाद का लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि रीवा में […]

You May Like