लोक निर्माण मंत्री पहुंचे जिला अस्पताल, बोले व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए

जबलपुर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आज शुक्रवार को लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने विधायक डॉ. अभिलाष पांडे के साथ जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।

मंत्री सिंह ने अस्पताल के आईसीयू और कैजुअलटी पहुंचकर भर्ती मरीजों से संवाद किया और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, उपचार, दवाइयों और व्यवस्थाओं के संबंध में भी फीडबैक लिया। अस्पताल प्रबंधन से मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय एवं नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार भी जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मौजूद थे।

Next Post

कटोरा ताल से लक्ष्मीबाई समाधि तक बनी मानव श्रृंखला

Fri Aug 14 , 2026
ग्वालियर। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व शुक्रवार को शहर में देशभक्ति और स्वच्छता का अनोखा संगम देखने को मिला। ‘स्वच्छ ग्वालियर अभियान टोली’ के तत्वावधान में शहर के प्रमुख मार्गों पर भव्य मानव श्रृंखला बनाई गई। सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक चले इस आयोजन में करीब 4 […]

You May Like