सोता रह गया युवक, घर में हो गई चोरी

जेवरात, नकदी ले गए चोर
जबलपुर:रांझी थाना अंतर्गत पुराना शोभापुर में चोर ने एक घर मेें धावा बोलते हुए जेवरात, नगदी पार कर दी। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब युवक नीचे वाले कमरे में गहरी नींद में सो रहा था।पुलिस के मुताबिक रितेश कुमार यादव 43 वर्ष निवासी पुराना शोभापुर पनेहरा पेट्रोल पम्प के पीछे रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एवं उसका पूरा परिवार अपने भतीजे की शादी में होटल विजन महल तिलहरी गये थे.

घर में छोटा भाई सुरेश यादव था जो नीचे वाले कमरे में सो रहा था रात लगभग 11 बजे वह विजन महल होटल से घर लौटा ओैर ऊपर सीढ़ी चढऩे लगा देखा कि उसके छोटे भाई सुरेश के कमरे में एक अज्ञात लडका घुसा हुआ था जो उसे देख घबराकर पीछे वाले दरवाजे से भाग गया, उसने कमरे में जाकर देखा सामान पडा था आलमारी खुली थी जिसमें रखे जेवरात नगदी 40 हजार रूपए गायब थे।
दुकान से नकदी चोरी
लार्डगंज थाने में राहुल जैन निवासी दयानगर पार्क के पास यादव कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कपड़े का व्यवसाय करता है। उसकी दुकान का ताला तोडक़र चोर नगदी दस हजार रूपए चुराकर ले गया हैं।

Next Post

स्पेशल ट्रेन से श्रद्धालुओं को किया रवाना

Sun Feb 23 , 2025
मुख्य स्टेशन पर एका एक बढ़ी यात्रियों की भीड़ जबलपुर:महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने शुक्रवार रात जबलपुर स्टेशन से अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई। जिससे आसपास के जिलों से हजारों यात्री पहले जबलपुर पहुंचे और फिर यहां से […]

You May Like