देशभक्ति के गीतों के बीच लिया स्वच्छता का संकल्प

सीहोर। सीवन पुत्र टीम ने सीवन बचाओ अभियान के तहत लोगों से हस्ताक्षर करवाए साथ ही उन्हें सीवन संकल्प दिलवाया गया. सीवन की स्वच्छता कायम करने हेतु लोगों ने नदियों को स्वच्छ रखने हेतु वादा भी किया.

इस दौरान सीवन पुत्र अशोक राठौर द्वारा राष्ट्रभक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई सीवन पुत्र प्रदीप चावड़ा ने बताया कि सीवन उद्धार अभियान को 80 दिन हो गए हैं. इआज से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की ताकि लोगों के सीवन के प्रति भावनात्मक संबंध स्थापित हो. उन्होंने बताया सीवन पुत्र एवं पुत्री की संख्या 4670 तक पहुंच गई है. देश की प्रमुख नदियों के नाम से भी पुत्र व पुत्री बनाए जा रहे है और देश की सभी नदियों को बचाने हेतु संकल्प दिलवा रहे हैं. इस अवसर पर समाजसेवी नीरज यादव एवं महेंद्र कौशल द्वारा सीवन पुत्र का स्वागत किया गया. समाजसेवी विजय जैन पंछी ने कहा कि हम सब इस सीवन अभियान से जुडकऱ अपने आप को धन्य मानते हैं. गौ सेवक जितेंद्र नारोलिया ने कहा है कि जिस तरह से 81 दिनों से सीवन पुत्र टीम काम कर रही है. अपने आप में अद्भुत है. समाज सेवी मोनू वर्मा ने कहा कि सीवन के प्रति लोग जागरूक हुए हैं जब से सीवन पुत्र अभियान चला रहे हैं. इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहर के समाजसेवी व नागरिक मौजूद थे.

 

 

Next Post

पहले जीता भरोसा, फिर दिया धोखा: सराफा व्यापारी को लगाया 26.40 लाख का चूना, नकली सोने के सिक्के देकर उड़ाए नगदी और जेवर

Sun Jun 14 , 2026
आष्टा। शहर के बुधवारा क्षेत्र में सराफा व्यापारी के साथ 26 लाख 40 हजार रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है. शातिर बदमाशों ने दो माह तक सोने के सिक्के गिरवी रखकर और समय पर रकम लौटाकर व्यापारी का विश्वास जीता, फिर नकली सोने के 23 सिक्के देकर […]

You May Like