
दमोह। वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश के शिरोमणि संरक्षक पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल प्रदेश युवा अध्यक्ष विकास डागा के निर्देशन में पूरे प्रदेश में वैश्य महासम्मेलन की युवा इकाई के द्वारा 2 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष में युवाओं को जागृत करने के लिए वैश्य जागरण रैली का आयोजन किया जाता है। जिसके क्रम में दमोह जिले में जिला युवा अध्यक्ष विकास अग्रवाल के नेतृत्व में दमोह नगर इकाई बटियागढ़ पटेरा हटा तेंदूखेड़ा में विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। दमोह नगर युवा अध्यक्ष रूपेंद्र असाटी के नेतृत्व में विशाल वाहन रैली दमोह जिले में निकली। जिसमें रैली को दमोह विधायक वैश्य महासम्मेलन के संरक्षक जयंत कुमार मलैया के द्वारा वैश्य झंडी दिखाकर मोरगंज गल्ला मंडी से रैली को प्रारंभ किया गया। जिसके बाद रैली स्टेशन चौराहा, बस स्टैंड चौक, एवरेस्ट लाज,घंटाघर,पुराना थाना, महाकाली चौराहा, अग्रवाल, धर्मशाला,घंटाघर, कीर्ति स्तंभ होते हुए जटाशंकर धाम स्थित वैश्य भवन पहुंची। जहां स्नेह भोज का आयोजन किया गया ।
रैली में मुख्य रूप से संभाग अध्यक्ष राकेश अग्रवाल,जिला प्रभारी पदम इटोरिया, जिला अध्यक्ष के सी अग्रवाल, महिला संभाग अध्यक्ष श्रीमती रितु अग्रवाल,युवा संभाग प्रभारी जुगल अग्रवाल, नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश असाटी, युवा संरक्षक गणेश अग्रवाल, युवा प्रभारी राहुल जैन लकी, महिला प्रभारी श्रीमती विद्या असाटी, महिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गुप्ता,
नेमा समाज अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद नेमा, असाटी समाज महासभा राष्ट्रीय महामंत्री महेश असाटी, अग्रवाल समाज पूर्व अध्यक्ष रवि अग्रवाल, अग्रवाल गुप्ता समाज वरिष्ठ पदाधिकारी रघुवीर गुप्ता रोहित गुप्ता, व्यापारी संघ अध्यक्ष लखन केशरवानी,जैन समाज के वरिष्ठ अखिलेश जैन, गिरीश इटोरिया, विनोद अग्रवाल,प्रिंस असाटी, रोहित असाटी,मीनू सुरेखा,अनिल अग्रवाल,राकेश अग्रवा, युवा उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, विनय असाटी, सुनील अग्रवाल,अंकित जैन,लोकेश असाटी,नीरज असाटी,विशाल जैन, वीरेंद्र असाटी,अनिल अग्रवाल, राजकुमार नामदेव, अनुराग बजाज,महेंद्र नेमा,संकेत अग्रवाल, चंद्र भूषण नेमा, अनमोल अग्रवाल, रवि अग्रवाल, राहुल गुप्ता, बबलू जैन,सचिन गुप्ता,राहुल असाटी,सचिन नेमा, कंचन असाटी, नीलम असाटी, महेश असाटी सहित बड़ी संख्या में वैश्य बंधुओं की उपस्थिति रही।
विशाल वाहन रैली का गुप्ता समाज केशरवानी समाज सुरेखा ऑटोमोबाइल्स परिवार हनुमान गढ़ी स्वीट्स परिवार राजू असाटी परिवार असाटी समाज धरमपुरा परिवार अग्रवाल समाज द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
