भाण्डेर नगर परिषद के कर्मचारी कुशवाहा को किया निलंबित

दतिया: दतिया की भाण्डेर नगर परिषद के एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। पेंशन केवाईसी, संबल सत्यापन में लापरवाही पर यह कार्रवाई की गई है। भाण्डेर नगर परिषद में पेंशन केवाईसी और संबल सत्यापन का काम तय समय-सीमा में पूरा नहीं करना कर्मचारी भगवत कुशवाहा को भारी पड़ गया। बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद काम में सुधार नहीं होने और अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी करने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Next Post

रोहित यादव ने जैवलिन थ्रो और मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप का खिताब जीता

Sun Aug 23 , 2026
भुवनेश्वर, 23 अगस्त (वार्ता) वर्ल्ड एथलेटिक्स सिल्वर लेवल कॉन्टिनेंटल टूर 2026 में रोहित यादव ने अपने अब तक के सबसे अच्छे प्रदर्शन के साथ जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता तथा एथलीट मुरली श्रीशंकर ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लॉन्ग जंप का खिताब अपने नाम किया। कलिंगा स्टेडियम में […]

You May Like