अमेरिका रूस बैठक में शामिल नहीं होगा यूक्रेन

मॉस्को, 20 मार्च (वार्ता) यूक्रेन रविवार को सऊदी अरब में होने वाली अमेरिका और रूसी प्रतिनिधिमंडलों के बीच वार्ता में भाग नहीं लेगा। ‘द गार्जियन’ अखबार ने यूक्रेनी राष्ट्रपति के सलाहकार मिखाइलो पोडोल्याक के हवाले से यह जानकारी दी।

रिपोर्ट में बुधवार को कहा गया कि पोडोल्याक ने स्वीकार किया कि यूक्रेन से जुड़ी आगे की वार्ता कब होगी, यह जानने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत के नतीजों का इंतज़ार करना ज़रूरी होगा।

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज ने बुधवार को कहा कि उन्होंने रियाद में अमेरिकी और रूसी तकनीकी टीमों के बीच होने वाली आगामी बैठक के बारे में क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव से बातचीत की, जहाँ वे यूक्रेन में संभावित युद्धविराम पर चर्चा करेंगे।

 

Next Post

गौतम नगर चौराहे पर बंद है ट्रैफिक लाइट 

Thu Mar 20 , 2025
भोपाल। राजधानी भोपाल के गौतम नगर चौराहे पर पिछले कई दिनों से ट्रैफिक लाइट बंद पड़ी है, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। इस व्यस्त चौराहे पर ट्रैफिक लाइट के बंद होने से शाम के समय वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और राहगीरों को भारी […]

You May Like