शिवपुरी: शिवपुरी जिले में पिछले 24 घंटों में 4 लोगों की मौत हो गई है। यह सभी मौत शिवपुरी जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हादसो मे हुई है, इसमें से तीन लोगों की लाशें कुओं से निकाली गईं है। वही एक युवक की मौत मोर को बचाने के प्रयास मे सड़क एक्सीडेंट में हुई।गोवर्धन थाना सीमा में आने वाले गांव गणेश खेड़ा में निवास करने वाली एक 19 साल की विवाहिता की लाश पानी से भरे कुएं मे मिली है।
बताया जा रहा है कि विवाहिता घर से पानी भरने की कहकर निकली है।गणेश खेड़ा की रहने वाली वाली विवाहिता गायत्री उम्र 19 साल पत्नी मोहन आदिवासी की लाश पानी के कुँए में मिली हैं। पति मोहन ने बताया कि गायत्री गांव के बाहर रोशन आदिवासी के कुएं पर पानी भरने गई थी। कुछ देर बाद गांव के बच्चों ने आकर बताया कि गायत्री कुएं से पानी निकाल रही थी। अचानक पैर फिसल गया और वह कुएं में गिरकर डूब गई।
गांव वालों के साथ कुएं से निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। आमोलपठा चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत आमोलपठा मजरा की मडैया में एक व्यक्ति की कुएं में डूबने से मौत हो गई। 61 वर्षीय रामकिशन लोधी का शव शुक्रवार की सुबह परिजन को कुएं में उतराता हुआ मिला। रामकिशन लोधी कुएं के पास से निकाल रहे थे और पैर फिसलने से कुएं में गिर गए। पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम बचौरा में निवास करने वाली 17 साल की स्टूडेंट संध्या धाकड़ भी प्रतिदिन की तरह अपने घर के पास स्थित कुंए से पानी भरने गई थी। संध्या का पानी भरते समय पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई।
