
सिंगरौली: नगरपरिषद सरई की अध्यक्ष अनुराधा सिंह मरकाम ने स्थानीय विधायक एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष पर आदिवासी होने के कारण मानसिक रूप से परेशान किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से यह आरोप सार्वजनिक करते हुए अपनी पीड़ा व्यक्त की है।पोस्ट में अनुराधा सिंह मरकाम ने संकेत दिए हैं कि उन्हें लगातार मानसिक दबाव और उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है, जिससे वह आहत हैं।
उन्होंने यह भी इशारा किया है कि यदि परिस्थितियां नहीं बदलीं तो वह भाजपा पार्टी से इस्तीफा देने जैसा कठोर कदम उठा सकती हैं।उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है, वहीं भाजपा संगठन की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
