राजधानी के 12 प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा प्रतिबंध के बाद ट्रैफिक पुलिस आज दे रही समझाइश

भोपाल। राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और जाम की समस्या को कम करने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस ने शहर के 12 प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा के संचालन पर आंशिक प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध आज से प्रभावी हुआ है। पहले दिन ट्रैफिक पुलिस ई-रिक्शा चालकों को समझाइश दे रही है और उन्हें प्रतिबंधित मार्गों से वापस लौटाया जा रहा है।

एक सप्ताह तक समझाइश, फिर होगी चालानी कार्रवाई

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगामी एक सप्ताह तक समझाइश अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद यदि कोई चालक इन प्रतिबंधित मार्गों पर ई-रिक्शा चलाते पाया गया, तो चालानी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पार्किंग नियमों के उल्लंघन पर भी सख्ती से कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

इन मार्गों पर लागू है प्रतिबंध

1. राजभवन से पॉलिटेक्निक चौराहा

2. पॉलिटेक्निक चौराहा से स्टेट हैंगर

3. बोट क्लब क्षेत्र

4. हमीदिया रोड – अल्पना से भोपाल टॉकीज

5. अपेक्स बैंक से रोशनपुरा चौराहा

6. लिंक रोड-1: बोर्ड ऑफिस से अपेक्स बैंक तक

7. काटजू अस्पताल तिराहा से रंगमहल तिराहा तक

8. वंदे मातरम गेट से 10 नंबर स्टॉप तक

9. 10 नंबर से नेशनल अस्पताल तक

10. 10 नंबर से साढ़े 10 नंबर तक

11. सेंटर प्वाइंट से रोशनपुरा तक

12. जीजी फ्लाईओवर क्षेत्र

क्यों लगाया गया प्रतिबंध?

पुलिस के अनुसार, इन मार्गों पर ट्रैफिक अत्यधिक रहता है और ई-रिक्शा के अनियंत्रित संचालन से जाम की स्थिति बनती है। साथ ही कई चालक बीच सड़क में सवारी उतारते-चढ़ाते हैं जिससे यातायात बाधित होता है। इस कारण ई-रिक्शा चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी जा रही है।

चालकों की प्रतिक्रिया

ई-रिक्शा चालकों ने प्रतिबंध पर मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है। कुछ चालकों का कहना है कि वे वैकल्पिक मार्ग तलाश लेंगे, जबकि कुछ ने आज समझाइश के दौरान ही विरोध जताया और स्थायी समाधान की मांग की।

Next Post

इटारसी में युवक पर चाकू से हमला: गंभीर घायल, ICU में भर्ती

Wed Jul 23 , 2025
इटारसी। आज दोपहर गुरुनानक दाल मिल के पास धारदार वस्तु से हमले की घटना में एक युवक घायल हो गया। उसे गंभीर हालात में निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया है, जहां उसे आईसीयू में उपचार दिया जा रहा है। बताया जाता है कि बाइक से पानी उछलकर […]

You May Like