
दमोह। तस्वीरों में दमोह के पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी के द्वारा फतेहपुर (बटियागढ़ जनपद) में आयोजित पुलिस जन चौपाल के दृश्य साफ देखे जा सकते हैं. यह आयोजन ग्राम पंचायत अजबधाम के भारत सेवा केंद्र के सामने शनिवार रात के समय हुआ.तस्वीरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.जिनसे पुलिस अधिकारी सीधा संवाद किया.ग्रामीणों ने माला पहनाकर अधिकारियों का स्वागत भी किया.मंच पर दमोह एसपी श्री सोमवंशी के साथ एसडीओपी पथरिया प्रिया सिंधी, थाना प्रभारी बृजलाल पटेल, चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह के अलावा सरपंच, सचिव और भी अन्य पुलिस अधिकारी, वरिष्ठ जन भी बैठे नजर आए. जो जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनी. बैनर पर स्पष्ट रूप से पुलिस जन चौपाल चौकी फतेहपुर लिखा है, जो कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस-जनता के बीच समन्वय बढ़ाने की कोशिश को दर्शाता है.तस्वीरों से यह भी पता चलता है कि अधिकारियों ने गांव के अन्य हिस्सों का भी पैदल भ्रमण किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात की .यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए काफी प्रभावी नजर आती है.
