नाइजर में भारी बारिश से 23 लोगों की मौत, 21 घायल

नियामी, 16 अगस्त (वार्ता/शिन्हुआ) नाइजर में मूसलाधार बारिश से इस वर्ष अब तक 23 लोगों की मौत हो गयी है और अन्य 21 लोग घायल हो गए। राष्ट्रीय अग्निशमन समूह के कमांडर ने यह जानकारी दी।

लेफ्टिनेंट कर्नल अली अब्दुल अज़ीज़ ने कहा कि बारिश के कारण 3,615 घर ढह गए और 5,855 परिवार विस्थापित हो गए जिससे कुल 42,559 लोग प्रभावित हुए।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान या उसके बाद वे जलमार्गों को पार करने, जल निकासी मार्गों को अवरुद्ध करने, संभावित खतरनाक क्षेत्रों में रहने तथा अस्थायी आश्रयों में रहने से बचें।

गौरतलब है कि 2024 में नाइजर में भारी बारिश के कारण 396 लोगों की माैत हो गयी थी। भारी बारिश और बाढ़ के कारण 206,474 परिवार विस्थापित हुए जिससे 15,26,653 लोग प्रभावित हुए और 1,58,767 घर नष्ट हो गये थे।

 

Next Post

बेकाबू कार ने खड़ी स्कूटी व साइकिल को मारी जोरदार टक्कर, शो-केस भी हुआ चकनाचूर

Sat Aug 16 , 2025
इंदौर. तिलकनगर थाना क्षेत्र में सुबह तेज रफ्तार कार ने कहर बरपाया. बेकाबू कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी तीन स्कूटी और एक साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में वाहन तो क्षतिग्रस्त हुए ही, वहीं झटके से दुकान का शो-केस भी टूट गया. 48 वर्षीय फरियादी आशुतोष सैनी […]

You May Like