एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस की बिक्री टीमों का एकीकरण

गुरुग्राम, 19 सितंबर (वार्ता) एयर इंडिया समूह ने शुक्रवार को कहा कि उसने एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ दोनों की बिक्री टीम का एकीकरण किया है और एकीकृत टीम के नेतृत्व का भार मनीष पुरी को दिया गया है।

श्री पुरी की पदोन्नति कर उन्हें वैश्विक बिक्री प्रमुख बनाया गया है।

एयर इंडिया की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि एकीकरण का यह कदम व्यावसायिक दक्षता बढ़ाने और यात्रा व्यापार समुदाय के साथ बेहतर जुड़ाव के लिए उठाया गया है। इस कदम के साथ, दोनों एयरलाइनों के पास अब घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में एयर इंडिया समूह का प्रतिनिधित्व करने वाली एक ही बिक्री टीम होगी।

इस वह समेकित बिक्री कार्य की देखरेख करेंगे, व्यापारिक हितधारकों के साथ साझेदारी को मज़बूत करेंगे और पारस्परिक लाभ के साथ एक ही ढांचे के तहत दोनों वाहकों का निर्बाध प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करेंगे।

एयर इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी निपुण अग्रवाल ने बयान में इस कदम को परिचालन को सरल बनाने और अपने साझेदारों को बेहतर मान देने की दोनों एयरलाइनों की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा, ‘ इस एकीकृत दृष्टिकोण के साथ, हमारे व्यापारिक साझेदारों के लिए एयर इंडिया समूह के लिए एकल संपर्क बिंदु प्राप्त करना आसान हो जाएगा। हमारा ध्यान सभी बाज़ारों में अपने साझेदारों के साथ संबंधों को गहरा करने और विशेष दक्षता के साथ अपनी पहुँच का विस्तार करने पर होगा।”

 

 

Next Post

रुपया 4.50 पैसे मजबूत

Fri Sep 19 , 2025
मुंबई, 19 सितंबर (वार्ता) रुपया शुक्रवार को 4.50 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 88.16 रुपये का बोला गया। पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 35.50 पैसे टूटकर 88.2050 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। रुपये में आज काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। यह दो पैसे […]

You May Like